फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dm awarded by pm for promoting kalanamak

कालानमक चावल के प्रोत्साहन के लिए डीएम दीपक मीणा को मिला प्रधानमंत्री पुरस्कार

Thu, 21 Apr 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
dm awarded by pm for promoting kalanamak
कालानमक चावल के प्रोत्साहन के लिए डीएम दीपक मीणा को मिला प्रधानमंत्री पुरस्कार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। निवर्तमान डीएम दीपक मीणा को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया। एक जिला एक उत्पाद के तहत जिले में कालानमक चावल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कार्य करने पर उन्हें सिविल सर्विसेज डे पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। सीडीओ पुलकित गर्ग ने दिल्ली में निवर्तमान डीएम दीपक मीणा से पुरस्कार को साझा करते हुए जनपदवासियों को बधाई दी।
प्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पाद के तहत वर्ष 2018 में जिले में कालानमक चावल के उत्पादन एवं निर्यात को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया था, जिससे किसानों को इसका लाभ मिल सके एवं युवाओं के रोजगार उपलब्ध हो सके। निवर्तमान डीएम दीपक मीणा ने लगभग तीन वर्ष के कार्यकाल में एक जिला एक उत्पाद के तहत कालानमक चावल के उत्पादन एवं निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को जागरूक किया। साथ ही जिला सृजन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले कपिलवस्तु महोत्सव में ही अलग से कालानमक महोत्सव एवं मेला आयोजित किया। उसके माध्यम से व्यापारियों को कालानमक चावल के निर्यात करने के लिए भी प्रेरित किया। यहां तक कि जिला प्रशासन की तरफ से जिले में आने वाले प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों को कालानमक चावल भेंट किया जाता रहा, ताकि इस उत्पाद का प्रचार प्रसार हो सके। इन कार्यक्रमों के आयोजन में निवर्तमान डीएम दीपक मीणा की एक लोक प्रशासक के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके चलते उन्हें प्रधानमंत्री पुरस्कार मिला। निवर्तमान डीएम दीपक मीणा सिद्धार्थनगर से पहले श्रावस्ती में डीएम थे और वर्तमान में वह मेरठ के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कालानमक चावल पर हुए लगातार शोध
जिलाधिकारी दीपक मीणा के कार्यकाल में कालानमक चावल के उत्पादन एवं गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार शोध किए गए। इसका नतीजा रहा कि कालानमक चावल के किसान बढ़ गए और खेती का रकबा भी बढ़ा। पीएम अवार्ड के लिए वीडियो क्लिप मांगी गई तो कार्यों को चंद मिनट में प्रदर्शित करने के लिए शोहरतगढ़ एवं अन्य क्षेत्रों की वीडियो फिल्म बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed