फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dm annoyed with paddy buying prabhari

Siddharthnagar News: धान क्रय केंद्र प्रभारी को डीएम ने लगाई फटकार

Sat, 04 Nov 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
dm annoyed with paddy buying prabhari
धान क्रय केन्द्र सहियापुर का निरीक्षण डीएम पवन अग्रवाल। संवाद
डुमरियागंज क्षेत्र की शाहपुर मंडी में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल अग्रवाल ने शुक्रवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की शाहपुर मंडी में बने विपणन विभाग के राजकीय धान खरीद क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान किसान की शिकायत पर डीएम ने केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि किसानों का धान आसानी से तौल लिया जाए और उनका भुगतान समय से कर दिया जाए।

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल धान खरीद कार्य की जमीनी हकीकत जानने के लिए डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर नवीन मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने मार्केटिंग विभाग की ओर से स्थापित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। तभी एक किसान ने डीएम को बताया कि केंद्र प्रभारी धीरेंद्र पांडेय धान बेचने के लिए कागज जमा करने के लिए चक्कर लगवा रहे हैं। इस पर पर डीएम नाराज हुए और उन्होंने केंद्र प्रभारी धीरेंद्र पांडेय को फटकार लगाते हुए कार्य प्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, मंडी सचिव ओम प्रकाश तथा केंद्र प्रभारी को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन किसानों का सत्यापन हो गया हो उन्हें फोन करके खरीददारी करें। इसके साथ ही साथ किसानों से संपर्क करके धान क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को प्रेरित करें। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या और दिक्कत न होने पाये। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलेगी तो संबधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी डुमरियागंज प्रवेंद्र कुमार, तहसीलदार डॉ. संत राज सिंह बघेल, नायब तहसीलदार महबूब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो अनाज कारोबारियों को एसडीएम ने जारी किया नोटिस

डुमरियागंज । एसडीएम प्रविंद कुमार ने जिलाधिकारी के धान खरीद केंद्र के निरीक्षण के बाद डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम रगडग़ंज में दो बड़े गल्ला आढ़ती द्वारा किसानों से कम रेट पर धान खरीदने की शिकायत पर उनके विरुद्ध नोटिस जारी करने के मंडी सचिव को निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि किसानों का शोषण करने वाले अनाज आढ़ती बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने मंडी सचिव शाहपुर को निर्देश दिए कि सभी आढ़तियों को निर्देशित करें कि किसानों से उनकी उपज का दाम देने में कटौती न करें ऐसा करने वाले कानूनी कार्रवाई के भागीदार होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed