{"_id":"58c8202b4f1c1b741132abcd","slug":"dj-rehearsed-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने को लेकर मारपीट, 6 लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजाने को लेकर मारपीट, 6 लोग जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
तरैना गांव में बवाल के बाद तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। डुमरियागंज क्षेत्र के तरैना गांव में सोमवार को होली में डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर व धारदार हथियार चले। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मामले में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इसमें दो लोगों को गंभीर चोट आई। जिन्हें बेंवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तनाव को देखते हुए गांव में मंगलवार को भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
तरैना गांव में सोमवार को होली के उत्साह में कुछ लोग डीजे बजा रहे थे। एक पक्ष के लोगों ने डीजे बजाने का विरोध किया इस पर ग्राम प्रधान अब्दुल कलीम की दूसरे पक्ष से कहासुनी होने लगी। मामला इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट होने लगी। इस बीच मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घटना में ग्राम प्रधान कलीम (40), सहाबुद्दीन (35), धुंधकारी मौर्या (45), दीपक (22) घायल हो गए। जिसमें कलीम व बबलू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बस्ती जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। किसी ने विवाद की सूचना 100 नंबर पर दे दी। उसके बाद सीओ जटाशंकर राव, इंस्पेक्टर डुमरियागंज आरडी मौर्या, एसआई आरके मणि त्रिपाठी सहित भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस घटना का कारण पुरानी रंजिश बता रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर डुमरियागंज आरडी मौर्या ने बताया कि रंग डालने को लेकर तैरना में विवाद हुआ था, जिसकी वजह पुरानी रंजिश है। सहाबुददीन उर्फ बबलू ने 6 नामजद जबकि दूसरे पक्ष के रामपाल ने 8 नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मारपीट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।