{"_id":"673b93a6db92750b330fd157","slug":"dj-noise-till-late-night-even-healthy-people-are-losing-sleep-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-127439-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: देर रात तक डीजे का शोर, सेहतमंद लोगों की भी छिन रही नींदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: देर रात तक डीजे का शोर, सेहतमंद लोगों की भी छिन रही नींदें
Tue, 19 Nov 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
शहर में बारात में डीजे के धुन पर झूमते बाराती।
सिद्धार्थनगर। शादियों के मौसम में डीजे की तेज आवाज बीमार लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। देर रात तक सहालग व मैरिज हॉल में बजने वाले डीजे से दिल के मरीजों की धड़कन और भी बढ़ गई है। डीजे की तेज आवाज पर प्रतिबंध के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है।
डीजे से 120 से 130 डेसीबल तक शोर पैदा होता है, जो खतरनाक ध्वनि प्रदूषण की श्रेणी में आता है। इस दौरान ध्वनि में कंपन बेहद अधिक बढ़ जाती है। यही कंपन हृदय रोगियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
शहर में रहने वाले मरीजों ने बताया कि जब बारात निकलती है। तो देर रात में डीजे के तेज धुन पर नाचने वाले घंटों एक ही जगह पर खड़े होकर मनोरंजन करते हैं। विवाह समारोह में डीजे बजाना फैशन हो गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सभा, समारोह और धार्मिक उत्सवों के दौरान गली-मोहल्लों में विभिन्न समितियों द्वारा मनोरंजन के नाम पर डीजे का उपयोग किया जा रहा है। डीजे के लिए पहले सामान्य जनरेटर का उपयोग किया जाता था। समय के साथ इसमें भी बदलाव हो गया है। बड़े-बड़े साउंड बाक्स के जरिए बजने वाले गानों की धुन भी कुछ अलग अंदाज की होती है। डीजे की तेज आवाज ऐसी होती है कि घरों की दीवारें, दीवारों पर टंगे बर्तन और जमीन में कंपन सा महसूस होता है।प