फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Divyangjan pension will stop if Aadhaar is not linked

Siddharthnagar News: आधार लिंक नहीं कराया तो बंद हो जाएगी दिव्यांगजन पेंशन

Fri, 06 Jan 2023 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Divyangjan pension will stop if Aadhaar is not linked
आधार लिंक नहीं कराया तो बंद हो जाएगी दिव्यांगजन पेंशन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दिव्यांगजन पेंशन पाने वाले ऐसे लाभार्थी जिन्होंने विभाग के पोर्टल से अपना आधार नंबर लिंक नहीं कराया है उनकी पेंशन अगले माह से रुक जाएगी। जिले में 2371 पेंशनधारक ऐसे हैं, जो आधार को लिंक कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इन्हें आधार नंबर लिंक कराने के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया गया है।
सरकार दिव्यांगजनों को आर्थिक मदद के रूप में प्रतिमाह एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देती है। पहले यह धनराशि 500 रुपये प्रतिमाह थी, जिसे बढ़कर बीते वर्ष एक हजार रुपये किया गया। पेंशन वितरण में गड़बड़ी के बढ़ते मामलों के बीच शासन ने सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन करने के साथ ही बैंक खाते से आधार को लिंक करवाया था। अब नये नियम के तहत दिव्यांगजाें को विभाग के पोर्टल से आधार और खाता नंबर लिंक कराना है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक जिले में 13403 दिव्यांगजन पेंशन के लिए पंजीकृत हैं, जिन्हें अभी तक पेंशन की राशि मिल रही थी। इसमें 11086 लोग पोर्टल से आधार लिंक करवा चुके हैं। जबकि 2371 लोग ऐसे हैं, जो रुचि नहीं ले रहे हैं। सभी का आधार नंबर विभाग से लिंक कराने के लिए शासन की ओर से बीडीओ और खंड शिक्षाधिकारी को निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जिला दिव्यांगजन अधिकारी एजाजुल हक ने कहा कि पेंशन के लिए दिव्यांगजनों का आधार नंबर विभाग के पोर्टल से लिंक किया जा रहा है। इसकी लगातार समीक्षा भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लिंक होगा आधार
दिव्यांगजन जिनका विभाग से आधार और बैंक खाता लिंक नहीं हुआ है, वह विकास भवन स्थित दिव्यांगजन अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बैंक का खाता नंबर, मोबाइल नंबर और आधार नंबर लेकर जाना होगा। वही मोबाइल लेकर जाना होगा, जो उनके बैंक खाते से लिंक है। क्योंकि लिंक करते समय एक ओटीपी नंबर आएगा, उसी नंबर से आधार लिंक किया किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed