{"_id":"69cace9890807d84c60a86d7","slug":"district-youth-shine-in-uppcs-tushar-gets-8th-rank-in-the-state-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155832-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: यूपीपीसीएस में जिले के युवाओं का जलवा, तुषार को प्रदेश में 8वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: यूपीपीसीएस में जिले के युवाओं का जलवा, तुषार को प्रदेश में 8वीं रैंक
Tue, 31 Mar 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राज्य कर अधिकारी से नायब तहसीलदार तक चयन, खुशी का माहौल
सिद्धार्थनगर। यूपीपीसीएस 2024 के परिणाम में सिद्धार्थनगर जनपद के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदों पर चयन हासिल किया है। जिले के कई अभ्यर्थियों के चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।
चिल्हिया संवाद के अनुसार, क्षेत्र के करौती निवासी तुषार श्रीनेत ने प्रदेश में 8वीं रैंक हासिल कर राज्य कर अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एयर फोर्स स्कूल से प्राप्त की और बरेली और लखनऊ में रहकर तैयारी की। उनके पिता राम प्रकाश सिंह वायु सेना में कार्यरत हैं। सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया।
इसी क्रम में गोल्हौरा संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के अतरमू नानकार निवासी अभिषेक मिश्रा का चयन 61वीं रैंक के साथ असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ कामर्शियल टैक्स पद पर हुआ है। अभिषेक ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करने के बाद एलएनटी कंपनी में कार्य किया और बाद में सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
सकारपार संवाद के अनुसार खेसरहा क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग निवासी मनीष मिश्र ने लगातार तीसरी बार यूपीपीसीएस में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार पद प्राप्त किया है। उन्हें 62वीं रैंक मिली है। इससे पहले उनका चयन जिला सेवा नियोजन अधिकारी और डिप्टी जेलर के पद पर हो चुका है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और युवा उनसे प्रेरणा ले रहे हैं।
धेंसा संवाद के अनुसार नौगढ़ ब्लॉक के साहा गांव निवासी शिवम् कुमार ओझा ने 108वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयनित होकर परिवार और जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार व गुरुजनों को देते हुए युवाओं को मेहनत और लगन से लक्ष्य हासिल करने का संदेश दिया।
इन सभी युवाओं की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि छोटे कस्बों और गांवों से भी प्रतिभाएं निकलकर बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं। उनकी उपलब्धियां जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।