फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   district cricket team become winner

जिले की क्रिकेट टीम ने मंडल में मारी बाजी

Fri, 23 Sep 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
district cricket team become winner
जिला स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जिले की क्रिकेट टीम ने मंडल में मारी बाजी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालय 17 वर्ष आयु वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर टीम विजेता बनी। शुक्रवार को हुए समापन मैच में बस्ती मंडल के तीनों जिलों बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर की टीमों ने प्रतिभाग किया। क्रिकेट मैच के आयोजक जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के प्रधानाचार्य नवल किशोर सिंह ने किया। पहला मैच संतकबीरनगर और बस्ती के बीच खेला गया। संतकबीरनगर ने बैटिंग करते हुए 47 रन बनाए। जवाब में बस्ती टीम ने 49 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में पहले बैटिंग करते सिद्धार्थनगर की टीम ने 84 रन बनाए। जवाब में उतरी बस्ती की टीम 68 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन

विजेता सिद्धार्थनगर और उपविजेता बस्ती टीम को जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य और जय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नबीउल्लाह ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक के रूप में स्पर्श वर्मा, सुनील चौरसिया, दौलत बाबू गुप्ता, लव सिंह, राजकुमार यादव, मीनू, प्रियरजना सोनी, रत्नेश सिंह रहे। इस दौरान सैफुल्लाह, सच्चिदानंद शुक्ला, जिला क्रिकेट सचिव विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, चंद्रभान, प्रमोद यादव, विजय, श्रीकांत, जगरनाथ, विनोद, नारायण, दिवाकर, जितेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed