फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   District and area panchayats will be reduced in delimitation

परिसीमन में जिला और क्षेत्र पंचायतों का घटेगा दायरा

Thu, 03 Dec 2020 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
District and area panchayats will be reduced in delimitation
परिसीमन में जिला और क्षेत्र पंचायतों का घटेगा दायरा
विज्ञापन

जिले के 1199 में 63 ग्राम पंचायतें नगर निकायों में हो चुकी हैं शामिल
बर्डपुर, डुमरियागंज, इटवा समेत सात ब्लॉकों में होगा क्षेत्र का परिसीमन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में नए नगर निकायों का गठन और दो नगर पंचायतों का सीमा विस्तार होने से कई ग्राम पंचायतें प्रभावित हुई हैं। पंचायतों की आंशिक परिसीमन प्रक्रिया में ग्राम पंचायतों के साथ ही जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों का दायरा घट जाएगा। इससे डुमरियागंज, भनवापुर जैसे बड़े और बर्डपुर व उसका बाजार समेत सात ब्लॉकों के क्षेत्र प्रभावित होंगे। गांवों से नगरीय निकायों में शामिल होने वाले लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं हासिल होंगी।
शासन ने पिछले वर्ष जिले में नगरपालिका सिद्धार्थनगर के सीमा विस्तार समेत बर्डपुर, इटवा, बिस्कोहर, भारतभारी, बढ़नी चाफानगर पंचायत का सृजन किया। इससे जिले की 1199 ग्राम पंचायतों में 63 ग्राम पंचायतें नगर निकायों के शामिल हो गईं, जिससे ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 1136 रह गई है। इनमें 24 ग्राम पंचायतों का आंशिक हिस्सा भी नगर निकायों में शामिल हुआ है। इन ग्राम पंचायतों समेत क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत वार्ड के क्षेत्रों का भी नए सिरे से परिसीमन होना है। नगरपालिका सिद्धार्थनगर के सीमा विस्तार में नौगढ़ और उसका ब्लॉक के 27 गांव शामिल हुए है। इसके अलावा बर्डपुर नगर पंचायत के सृजन से बर्डपुर ब्लॉक, इटवा और बिस्कोहर नगर पंचायत के सृजन से इटवा एवं भनवापुर ब्लॉक प्रभावित होंगे। इसके साथ ही बढ़नी चाफा और भारतभारी नगर पंचायत के सृजन से डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र प्रभावित होगा। डीपीआरओ आदर्श ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ग्राम, क्षेत्र एवं जिला पंचायत वार्डों के क्षेत्र परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर निर्धारित में पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

चार दिसंबर से तीन जनवरी तक होगा परिसीमन
आंशिक परिसीमन प्रक्रिया के तहत वर्ष 2011 के जनसंख्या आंकड़े के आधार पर चार से 11 दिसंबर तक ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का निर्धारण किया जाएगा। 11 से 21 दिसंबर तक ग्राम, क्षेत्र एवं जिला पंचायत के वार्डों की प्रस्तावित सूची तैयार कर प्रकाशन करने के बाद 22 से 26 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। 27 दिसंबर 2020 से दो जनवरी 2021 तक आपत्तियों के निस्तारण के बाद पंचायतों के वार्डों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार सदस्यीय समिति लेगी निर्णय
आंशिक परिसीमन प्रक्रिया में आपत्तियों के निस्तारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम अंतिम निर्णय लेगी। इसमें सीडीओ, डीपीआरओ और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शामिल होंगे। ग्राम एवं क्षेत्र पंचायत के वार्डों संबंधी आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में और जिला पंचायत वार्डों के संबंध में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय में आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed