फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Action plan formulated to make the 'Seva Sankalp Abhiyan' a success

Siddharthnagar News: सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए बनी कार्ययोजना

Sun, 06 Sep 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Action plan formulated to make the 'Seva Sankalp Abhiyan' a success
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 को बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरचरण कुशवाहा की उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक आयोजित होने वाले 13 कार्यक्रमों को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए एक संयोजक और एक सहसंयोजक के साथ एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। अभियान के संयोजक जिला महामंत्री पवन मिश्रा होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरचरण कुशवाहा ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, संगठन और समाज के प्रति समर्पण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित कर संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी कार्यक्रम एवं दायित्व कार्यकर्ताओं को दिया जाता है, उसे सभी कार्यकर्ता मिलकर समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, बृज बिहारी मिश्रा, साधना चौधरी, जिला पंचायत प्रशासक शीतल सिंह, कुंवर विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed