{"_id":"60c8e1298ebc3e3236334efa","slug":"dispelling-confusion-villagers-are-getting-vaccines-siddharthnagar-news-gkp398228713","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीका लगवाने में पिछड़ रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीका लगवाने में पिछड़ रहे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूर हो रहा भ्रम, ग्रामीण लगवा रहे टीका
बड़ेपुरवा गांव में 65 के सापेक्ष सिर्फ 33 ने लगवाया टीका
टीका लगाने को घर-घर पहुंची स्वास्थ्य कर्मियों की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी।
चिल्हिया। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीतारामपुर के टोला बड़ेपुरवा में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर पहुंचकर टीका लगाया। ग्राम प्रधान अब्दुल रसीद के साथ बारिश में 65 के सापेक्ष सिर्फ 33 लोगों ने टीका लगवाया।
एएनएम गीता देवी और अर्चना श्रीवास्तव सुबह से शाम पांच बजे तक शिविर में 33 लोगों को टीका लगवाया। जागरूकता का असर हुआ है, लोगों का भ्रम दूर हो रहा है और टीकाकरण कराने में लोग आगे आ रहे हैं। इस शिविर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं का टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। बडे़पुरवा गांव में 45 से ऊपर उम्र के 65 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। पल्टादेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात गीता देवी कहती हैं कि ग्राम प्रधान अब्दुल रसीद और गांव के सदस्यों की ओर से जागरूक के बाद 33 लोगों ने टीका लगवाया। ग्रामीणों के मन में भ्रम और अफवाह का कारण बना हुआ है। उन्हें जागरूक कर उनके भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। 48 वर्षीय मोहम्मद कमर ने पहला डोज टीका लगवाने के बाद कहा कि कोविड-19 महामारी से खुद और अपने को सुरक्षित रखने के लिए सभी लोग टीका अवश्य लगवाएं। किसी भी भ्रम और अफवाहों पर ध्यान न दें। ग्राम प्रधान अब्दुल रसीद ने कहा कि ग्रामीणों के बीच व्याप्त भ्रम को दूर कर शत-प्रतिशत टीका का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।