फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   discussion between landlord and renter

Siddharthnagar News: पुलिसकर्मी और मकान मालिक के बीच बहस का ऑडियो वायरल

Sun, 07 Apr 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
discussion between landlord and renter
शनिवार का बताया जा रहा ऑडिय, पुलिस की हो रही किरकिरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली में तैनात एक पुलिस कर्मी का मकान मालिक को धमकी देने का ऑडियो वायरल हो रहा है। किराया मांगने व मकान खाली करने पर सिपाही ने मकान मालिक से अभ्रदता की और खरीद लेने की धमकी दी। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल आडियो शनिवार का बताया जा रहा है। शनिवार शाम से जिले में एक आडियो वायरल हो रहा है। जोगिया कोतवाली में तैनात एक सिपाही व मकान मालिक के बीच बातचीत के वायरल ऑडियो में किराया व मकान खाली करने पर बहस के दौरान सिपाही ने मकान मालिक को खूब गालियां दी। वह कहता है कि मेरे पास लखनऊ में तीन मंजिला मकान है, उसका एक मंजिल बेच कर तुम्हें खरीद लूंगा। इतना ही सिपाही मकान मालिक को कई और तरह की धमकी देते हुए कहता है कि वह आजमगढ़ का रहने वाला है। हालांकि इस दौरान मकान मालिक अधिक प्रतिरोध करता नजर नहीं आता है। उसकी धमकी से मकान मालिक परेशान हो गया है। ऑडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। इस संबंध में एएसपी सिद्धार्थ वायरल ऑडियो अब तक मेरे संज्ञान में नहीं है। मिलने के बाद उसके सत्यता की पुष्टि की जाएगी। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed