{"_id":"69d2cff9f9337c439f00d580","slug":"directives-issued-to-withhold-salaries-of-12-officials-siddharthnagar-news-c-209-1-sgkp1039-148659-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 12 अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 12 अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में रविवार को समस्त विभागों के शत-प्रतिशत अधिकारियों- कर्मचारियों का आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्धारित कोर्स को पूर्ण करने, सर्टिफिकेट प्राप्त करने व मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने की प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें अनुपस्थित रहने वाले 12 अधिकारियों का अप्रैल माह का वेतन बाधित करने का डीएम ने निर्दश दिया।
डीएम ने कहा कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अथवा मार्केटप्लेस से संबंधित उपलब्ध पाठ्यक्रमों में से कम से कम तीन पाठ्यक्रमों को पूर्ण कर सर्टिफिकेट प्राप्त करना है। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि स्वयं और अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन करवाते हुए आवश्यकतानुसार उनकी मदद कर कोर्स को पूर्ण करा कर उन्हें सर्टिफिकेट प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समस्त स्थाई एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते हुए कम से कम तीन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल तक प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। समीक्षा बैठक के दौरान सभी विकासखंडों में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने कृषि विभाग सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कराया जाए और उन्हें फॉर्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराते हुए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने बैठक में अनुपस्थित रहे जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित कुल 12 अधिकारियों का माह अप्रैल का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित रखने का निर्देश दिया है।