{"_id":"65c3ed8e4d795a12c50ed3db","slug":"digital-x-ray-machine-lying-idle-due-to-lack-of-plate-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-112547-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्लेट के अभाव में बेकार पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्लेट के अभाव में बेकार पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन
Thu, 08 Feb 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
बांसी। खेसरहा सीएचसी पर एक वर्ष पूर्व लगाया गया डिजिटल एक्सरे मशीन डिजिटल प्लेट के अभाव में बेकार साबित हो रही है। ऐसे में एक्स रे कराने के लिए मरीजों को निजी एक्स रे सेंटर पर जाना पड़ रहा है, जो मनमाना धन वसूल कर मरीजों का शोषण कर रहे है। क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि सीएचसी अधीक्षक की लापरवाही से मरीजों का एक्स रे नहीं हो रहा है।
भाजपा प्रदेश सरकार के प्रथम कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री रहे विधायक जयप्रताप सिंह ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए खेसरहा सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्सरे मशीन की व्यवस्था कराई थी। इसके बाद एक्स रे मशीन का शुभारंभ हुआ और सीएचसी खेसरहा में मरीजों को एकस रे की सुविधा मिलने लगी। लेकिन कुछ माह बाद यह सुविधा बंद हो गयी। क्षेत्र निवासी रामकुमार, दिलीप हनीफ का आरोप है कि जिम्मेदारों की लापरवाही से एक्स रे होना बंद हो गया है। इस संबंध मे सीएचसी अधीक्षक खेसरहा सुजीत कुमार पांडेय का कहना है कि उन्हें 80 डिजिटल एक्सरे प्लेट मिला था, जो बहुत पहले समाप्त हो गया है। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों दे दिया गया है। एक्स रे प्लेट की डिमांड कई बार किया गया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने बताया कि जल्द ही एक्स-रे प्लेट की व्यवस्था कराया जायेगा।