फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DIG RK Bardwaj

सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- डीआईजी

Thu, 30 Jul 2020 06:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
DIG RK Bardwaj
सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीआईजी
विज्ञापन

पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी आरके भारद्वाज बृहस्पतिवार को कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी लेने के लिए जिले में पहुंचे। पुलिस लाइंस में उन्होंने कानून व्यवस्था के से जुड़ी जानकारी ली। बकरीद त्योहार और रक्षाबंधन में सुरक्षा के संबंध में किए गए प्रबंध के बारे में भी जानकारी ली। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दी।

डीआईजी आरके भारद्वाज ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए अपराधियों पर कार्रवाई जरूरी है। अगर अपराधियों पर अंकुश रहेगा तो अपराध में कमी आएगी। इसलिए अपराधियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण के कारण भीड़भाड़ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। त्योहार घरों में मनाने का निर्देश है। इसलिए विशेष ध्यान दिया जाए कि कहीं भीड़ एकत्र न होने पाए। कहा कि नियमित गश्त करें। साथ ही अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाए। हर व्यक्ति पर नजर रखी जाए। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ करने के साथ ही कार्रवाई की जाए। थानावार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान एसपी विजय ढुल, एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर दिलीप सिंह, सुनील सिंह, श्रीयश त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी और महेंद्र सिंह देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed