{"_id":"69d9492e50c6294e310f9529","slug":"dig-inspected-the-mission-shakti-center-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156416-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीआईजी ने किया मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीआईजी ने किया मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण
Sat, 11 Apr 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। डीआईजी संजीव त्यागी ने सीओ कार्यालय और थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों और पत्रावलियों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण से पूर्व सीओ कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर सीओ मयंक द्विवेदी से विस्तृत चर्चा की।
डीआईजी इसके बाद भारत-नेपाल सीमा स्थित खुनुवां बाॅर्डर पर एसएसबी और पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसएसबी कमांडेंट उज्जवल दत्ता, नेपाल प्रहरी के एसआई जीत बिष्ट, मुख्य आरक्षी तुला राम (डिंगरी बीओपी) तथा कस्टम अधीक्षक से भी वार्ता की। डीआईजी ने बताया कि पुलिस, एसएसबी, कस्टम एवं इंटेलिजेंस एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें ऑपरेशन कवच के तहत पिछले नौ महीनों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही वर्तमान परिस्थितियों में बार्डर की सुरक्षा व्यवस्था, भविष्य की प्राथमिकताओं और क्राॅस बार्डर अपराधों की रोकथाम को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सीओ सुजीत राय, सीओ मयंक द्विवेदी, सीओ पवीन प्रकाश, निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, चौकी प्रभारी खुनुवां सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।