फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Difficulty in going to Delhi increased, bus available only till Kaushambi

Siddharthnagar News: दिल्ली जाने के लिए बढ़ी मुश्किल, कौशांबी तक ही मिल रही बस

Tue, 21 Nov 2023 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Difficulty in going to Delhi increased, bus available only till Kaushambi
कौशांबी से दिल्ली में जाने के लिए दोगुना किराया मांगते हैं ऑटो चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए बस नहीं मिल रही है, दिल्ली सरकार बीएस-6 के अलावा अन्य सभी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है, इससे सिद्धार्थनगर डिपो से जाने वाले यात्रियों को कठिनाई हो रही है। लोगों को दिल्ली पहुंचने के बाद एनसीआर या दिल्ली शहर मे जाने के लिए अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है, जबकि लोगों को वाहनों का भी इंतजार करना पड़ रहा है।
दिल्ली सरकार प्रदूषण से बचने के लिए एनसीआर में बीएस- 6 के अलावा अन्य गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे जिले से जाने वाली बीएस 4 की गाड़ियां कौशांबी तक ही जा रही हैं। बस में यात्रा करके दिल्ली पहुंचे यात्रियों ने बताया कि कौशांबी से दिल्ली बस स्टेशन की दूरी में ओवरब्रिज ही पार करना है, लेकिन सड़क पर आवागमन अधिक होने के कारण लोगों को ऑटो व ई-रिक्शा बुक करके जाना पड़ रहा है। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए ऑटो चालक अधिक किराया मांग रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली गए उसका के प्रदीप ने बताया कि उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है, परिवार के कुछ सदस्य दिवाली के बाद गए थे, कौशांबी में बस रुकने से लोगों परेशान होना पड़ा। सामान अधिक होने से चार किमी दूरी के लिए 500 रुपये में ऑटो बुक करके जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
दिल्ली जाने के लिए बीएस- 4 की गाड़ी मिली है, कौशांबी तक ही जाएगी ओवरब्रिज पार करने में दिक्क्त होती है, ऑटो बुक करके जाना पाड़ा।
सदन उपाध्याय, यात्री
-----------
पहले दिल्ली रोडवेज तक बस जाती थी, वहां पर ऑटो वालों का रूट निर्धारित था, लेकिन अब कौशांबी से परिवार के साथ ऑटो बुक करके जाना पड़ेगा।
अर्जुन, यात्री
------------
रोडवेज में बीएस 6 की सात बसे हैं, दिल्ली रूट पर एक बस बीएस 6 की चलती है। चार नई बसों को मिलने पर दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
कैलाश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed