{"_id":"6a078adf925eb7b4dc0083d3","slug":"diesel-and-petrol-run-out-the-moment-tankers-arrive-queues-persist-at-pumps-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158207-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टैंकर आते ही खत्म हो रहा डीजल-पेट्रोल, पंपों पर कतार बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टैंकर आते ही खत्म हो रहा डीजल-पेट्रोल, पंपों पर कतार बरकरार
Sat, 16 May 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 16 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पेट्रोल-डीजल का संकट गहराता जा रहा है। हालात यह हैं कि तेल कंपनियों से आने वाले टैंकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचते ही एक-दो दिन के भीतर खाली हो जा रहे हैं, जबकि वाहनों की लंबी कतार कम होने का नाम नहीं ले रही है।
डुमरियागंज नगर के बस्ती मार्ग स्थित किसान ऑटो फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन छह हजार लीटर डीजल और छह हजार लीटर पेट्रोल का टैंकर पहुंच रहा है, लेकिन अगले टैंकर के आने से पहले ही पूरा स्टॉक खत्म हो जा रहा है। पंप मैनेजर राजेंद्र पांडेय ने बताया कि भीड़ इतनी अधिक है कि एक दिन से ज्यादा तेल चल पाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को आया टैंकर शुक्रवार दोपहर तक खाली हो गया।
इटवा मार्ग स्थित सिद्धार्थ सर्विस सेंटर पर भी शुक्रवार को लोगों की भीड़ लगी रही। पंप कर्मचारी प्रदीप यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 10 हजार लीटर डीजल और चार हजार लीटर पेट्रोल का टैंकर आया था, जिसे लगातार लोगों में वितरित किया जा रहा है। वहीं, भड़रिया मार्ग स्थित चंद्रा किसान सेवा केंद्र औसानपुर पर शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। पंप मैनेजर अखिलेश सिंह ने बताया कि दो मई को नौ हजार लीटर पेट्रोल और पांच हजार लीटर डीजल आया था। इसके बाद से अब तक नया टैंकर नहीं पहुंचा है और अगला लोड कब मिलेगा, इसकी भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
डुमरियागंज-इटवा मार्ग स्थित विजय ऑटो मोबाइल्स शाहपुर पर भी शुक्रवार दोपहर तक तेल खत्म हो चुका था। कर्मचारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को आया टैंकर शुक्रवार दोपहर तक खाली हो गया। पंप के स्टॉक बोर्ड पर भी कोई जानकारी अंकित नहीं थी।
इसी मार्ग पर स्थित भनवापुर फिलिंग स्टेशन चौखड़ा पर भी आम लोगों को तेल नहीं दिया जा रहा था। पंप कर्मचारी फूलचंद ने बताया कि सात मई को आठ हजार लीटर डीजल और चार हजार लीटर पेट्रोल आया था, जिसे धीरे-धीरे वितरित किया गया। अब केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए थोड़ा ईंधन बचा है। अगला टैंकर 17 मई तक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -
ईंधन संकट की तस्वीर
- अधिकांश पंपों पर एक-दो दिन में खत्म हो रहा स्टॉक
- तेल भरवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े लोग
- कई पंपों पर कई दिनों से नहीं पहुंचा नया टैंकर
- कुछ पंपों पर सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को मिल रहा ईंधन
-- -- -- -- -- -- -
लोगों की बढ़ी परेशानी
- किसानों और वाहन चालकों को हो रही दिक्कत
- एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं पर भी असर की आशंका
- पेट्रोल पंपों पर सुबह से लग रही भीड़
- अगले टैंकर का इंतजार कर रहे उपभोक्ता