{"_id":"57d6dfc14f1c1b912cd47753","slug":"died-from-snakebite-snake-charmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से सपेरे की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से सपेरे की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
snake bite
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के असोगवा गांव में सोमवार को सांप दिखाने के दौरान सपेरे को उसी सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ता देख मौके पर मौजूद लोग उसे जिला अस्पताल लाए, जहां हालत देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के असोगवा गांव निवासी फागू (55) कई वर्षों से सांप दिखाने का काम करता था।
उसी से उसकी रोजी रोटी चलती थी। बताया जा रहा है कि रविवार को क्षेत्र के मऊ गांव से वह एक सांप निकालकर लाया था। सांप काफी पुराना और जहरीला था। सोमवार को वह स्थानीय चौराहे पर सांप दिखा रहा था। इसी बीच सांप ने उसे डस लिया। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस बीच उसकी हालत खराब होने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। मौके पर मौजूद लोग उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लोगों के मुताबिक मृतक सपेरे का मुख्य व्यवसाय सांप निकालना और उसे दिखाना था। उसी सहारे वह अपने परिवार को भरण पोषण करता था। उसके पास दो बेटियां हैं, जिनका शादी हो चुकी है। जबकि एक बेटा है, उसकी शादी अभी तक नहीं हुई है। घर के अलावा उसके पास खेती करने के लिए भूमि भी नहीं है।