फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dhensa-Jagdishpur road dilapidated, pedestrians troubled

Siddharthnagar News: धेंसा-जगदीशपुर मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान

Sun, 29 Dec 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dhensa-Jagdishpur road dilapidated, pedestrians troubled
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ विकास खंड के लोक निर्माण विभाग की धेंसा-जगदीशपुर मार्ग चार वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है। तीन किलोमीटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों के लिए काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से ऐतिहासिक स्थल पल्टन नाथ शिव मंदिर, पल्टादेवी स्थान, जिला एवं तहसील मुख्यालय पर भी लोगों को प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है। मार्ग जर्जर होने से राहगीर अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। विभाग की उदासीनता के कारण जिला मुख्यालय के सटे होने के बाद भी विभाग सड़क की मरम्मत कराने के लिए गंभीर नहीं हो रहा है। इसके कारण कोड़रा ग्रांट, करौती, धुसरी, सेमरियांव, बनकटवा, करीमपुर, मिर्जापुर, टिकरिया आदि गांवों करीब बीस हजार आबादी को मार्ग जर्जर होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रीय निवासी संतू प्रसाद, जीतेंद्र, गोपाल, अबुल कलाम खान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से सड़क की बदहाली दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed