फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dhan ka sed

धान का बीज बरामद, तीन गिरफ्तार

Mon, 25 May 2020 05:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Dhan ka sed
धान का बीज बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी लोहटी के जवानों ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी लोहटी के जवानों ने रविवार देर शाम चेकिंग के दौरान धान के बीज के साथ तीन लोगों को पकड़ा। पकड़े गए धान सहित आरोपियों को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।

एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी लोहटी के एसआई उत्तम कुमार पाल के मुताबिक रविवार देर शाम चेकिंग पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग धान का बीज लेकर नेपाल जाने की फिराक में हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए बताए हुए स्थान पर पहुंचकर तीन लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश पासी, राधेश्याम पासी निवासी मधवापुर थाना उधयपुर, पिंगल निवासी श्रीनगर थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु (नेपाल) के रूप में की गई। पूछताछ के बाद पकड़े गए धान के बीज सहित सभी को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में कृष्णा गोपाल दास, राज बहादुर सिंह, राधा रमन, अखिलेश कुमार, सत्यवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed