{"_id":"581cbc264f1c1bd635436ccc","slug":"dfo-xen-deepiaro-smte-cancel-salaries-of-13-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ, एक्सईएन, डीपीआरओ समते 13 अफसरों का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ, एक्सईएन, डीपीआरओ समते 13 अफसरों का कटेगा वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना के कार्रवाई करने पर राबर्ट्सगंज में रेलवे क्रासिंग पर मिठाई बांटते भाजपाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। तहसील दिवस में गैरहाजिर रहने वाले 13 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने दिया है। डीएम ने डीएफओ, डीपीआरओ, सहायक निदेशक मत्स्य, परियोजना अधिकारी नेडा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डुमरियागंज व जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक के अलावा अधिशासी अभियंता आरईएस, सरयू नहर खंड बांसी, सिंचाई, सरयू नहर खंड तीन व सरयू नहर खंड दो का वेतन काटने का आदेश दिया।
यह सभी अधिकरी दो नवंबर को आयोजित तहसील दिवस में अनुपस्थित पाए गए थे। जारी आदेश में डीएम ने कहा कि उक्त अधिकारियों की गैरहाजिरी से उनके विभागों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव नहीं हो सका। यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक होने के साथ शासन की मंशा के विपरीत है। उन्होंने तीन दिनों के अंदर उक्त अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है और संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।