{"_id":"5f7091148ebc3e9bcb6f0fb9","slug":"devyang-siddharthnagar-news-gkp367100260","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों की मुश्किलें जानने में सेतु बनेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों की मुश्किलें जानने में सेतु बनेगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगों की मुश्किलें जानने में सेतु बनेगा अभियान
सी-फार संस्था के सहयोग से शुरू हुआ अभियान
विश्व मूक बधिर दिवस पर अभियान का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दिव्यांगजन की समस्याओं को समझकर उनका शीघ्र समाधान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग ने साझी मुहिम शुरू की है। विश्व मूक बधिर दिवस के मौके पर सीडीओ ने दिव्यांग सेतु नामक अभियान की शुरूआत की। उन्होंने दिव्यांगों से बातचीत कर अभियान की जानकारियां दीं। ‘दिव्यांग सेतु’ नामक अभियान कारगर साबित होगा।
सीडीओ पुलकित गर्ग ने शहर की दिव्यांग मोनी वर्मा से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से और दिव्यांग सुशीला देवी से फोन पर बातचीत कर कार्यक्रम का शुभारंभ की। कहा कि अधिकांश लोगों को विभाग की योजनाओं की जानकारी भी नहीं है। ऐसे में यह अभियान दिव्यांगों और विभाग के मध्य एक सेतु की तरह काम करेगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एजाजुल हक खान ने सुरेश प्रसाद और नबी मोहम्मद से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से और दिव्यांग रामशरण से फोन पर बात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। बताया कि जिले में कुल 12,405 दिव्यांग हैं। दिव्यांगों के सहायतार्थ चार प्रमुख योजनाएं योजनाएं संचालित हो रही हैं। सीएफएआर संस्था की निदेशक अखिला शिवदास ने दिव्यांगों का ग्रुप बनाने और उनकी हितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। संस्था की नेशनल लीड रंजना द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान के लिए एक विशेष एप भी तैयार किया गया है। डीएम दीपक मीणा ने संस्था के प्रयास की सराहना की।