फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devotees take a dip of faith in rivers

श्रद्धालुओं ने नदियों में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 01 Feb 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith in rivers
बांसी में राप्ती के तट पर मौनी अमावस्या पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
श्रद्धालुओं ने नदियों में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। मौनी अमावस्या पर जिले की प्रमुख नदियों में सुबह ही लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने दान दिया, पूजा की। वहीं, घरों पर भी लोग मौनी अमावस्या पर स्नानकर, दान किया।
शोहरतगढ़ क्षेत्र के बानगंगा व डोईनदी, संतघाट, गायघाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा की। मां गंगा की पूजा कर आरती की। तिल के लड्डू का भोग लगाया।
विज्ञापन

डोईनदी के शिवमंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, शिवबाबा, भारतमाता चौक के शिवालयों में भगवान शिव के जलाभिषेक का अनुष्ठान हुआ। मंदिर के पुजारी सत्यप्रकाश शुक्ल, टिल्लू शर्मा ने माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार जोगिया क्षेत्र के ककरही नदी में सुबह ही श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया। स्नान के बाद नदी पर ही लोगों ने गोदान और अन्न का दान किया। इसी प्रकार बांसी के राप्ती नदी पर लोगों ने स्नान किया। डुमरियागंज क्षेत्र के राप्ती नदी, उसका के कूड़ा नदी सहित जिले के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान के साथ ही दान किया।

बांसी में घाट पर भोर में ही पहुंच गए थे श्रद्धालु
बांसी। मौनी अमावस्या पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने राप्ती में स्नान किया। नगर में राप्ती के तट पर स्थित रानी मोहभक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर भोर से ही लोग स्नान के लिए पहुंच गए थे। दोपहर तक यहां चहल-पहल रही। स्नान करने के बाद लोगों ने गोदान, अन्न दान किया। महिलाओं व बच्चों ने मेले का आनंद लिया। बच्चे झूला झूलने में व्यस्त थे, वहीं, महिलाओं ने घरेलू उपयोग के समान की खरीदारी की। स्नान करने वालों को किसी तरह की दिक्कत न हो, उसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने घाट की सफाई, कच्ची सीढ़ी का निर्माण, कपड़ा बदलने के लिए पंडाल, बैरिकेडिंग, अलाव की व्यवस्था की थी। घाट पर पुलिस के जवान तैनात थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed