फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devotees returning from Mahakumbh said...Prayagraj is a grand decoration

Siddharthnagar News: महाकुंभ से लाैटे श्रद्धालु बोले..भव्य सजा है प्रयागराज

Wed, 15 Jan 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Devotees returning from Mahakumbh said...Prayagraj is a grand decoration
सिद्धार्थनगर। भगवान की पूजा तो हर दिन किया जाता है, लेकिन कोई ऐसा भी दिन आता है, जिस दिन उस महोत्सव का साक्षी होना गौरव की बात होती है। वर्तमान समय में प्रयागराज का दर्शन करना की किसी नए ग्रह पर जाने से कम नहीं है। ये बातें प्रयागराज से खिचड़ी स्नान कर लौटे श्रद्धालुओं ने बताईं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रयागराज को सभी तीर्थों का राजा कहा जाता है। जिसको सच साबित करने के लिए भारत देश ही नहीं अपितु पूरा विश्वास लगा हुआ है। 13 जनवरी से 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ में खिचड़ी के दिन स्नान व खिचड़ी का दान करने के लिए एक करोड़ से अधिक लोग गए।
विज्ञापन

जिसमें लोगों ने वहां की अलौकिक नजारा को देख कर कहां कि वर्तमान समय में इससे सुखदायी दूसरा कोई स्थान नहीं हो सकता है। वहां पर पहुंचे एक से बढ़कर एक मठाधीश, नागा साधू, अघोरी, अखाड़ा के महंत व अन्य श्रद्धालुओं के विचरण से चारों तरफ एक भक्ति का माहौल बन गया है। रात दो बजे से ही संगम में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो एक दिव्य आभा के तरह प्रकाश मय हो रहा है। जिले से गए श्रद्धालुओं ने बताया कि जगह-जगह बने श्रद्धालु विश्रामालय, पुलिस की जांच व्यवस्था, संगम की स्वच्छता, परिवहन की व्यवस्था व लोगों की आस्था एक नई आभा को प्रकाश मय कर रहा है। एक साथ छूआछूत की भावना को दूर करते हुए स्नान करके लोग भगवान भास्कर को अर्घय भी दे रहे है। लोगों को भोजन रूपी प्रसाद भी दिया जा रहा है। जिससे लोगों को एक निश्चय आहार भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed