{"_id":"64da6f5eecffb4ed4107f4b7","slug":"devotees-performed-jalabhishek-amid-chants-of-har-har-mahadev-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-3032-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Mon, 14 Aug 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहर के सिंहेश्वरी मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
सिद्धार्थनगर। सावन माह में मलमास के बीच छठवें सोमवार को शिवभक्तों ने शिवालयों में पहुंचकर हर-हर महादेव का जयघोष कर पूजन अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह से शाम तक मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए।
सोमवार को श्रावण मास के छठवें सोमवार को शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई। सावन का सोमवार हो तो आस्था दोगुनी हो जाती है। जयकारों के साथ जब मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ रहा था तो व्यवस्थापकों के पसीने छूट जा रहे थे।
शहर के श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर समेत धेंसा नानकार से सटे सेमरा स्थित पल्टन बाबा, मिठवल के मटेश्वर नाथ शिव मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालु जन धतूर, भांग, मदार के फूल साथ अन्य पूजन सामग्री से भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। नगर पंचायत स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में लोगों ने हलुवा चना पूरी प्रसाद ग्रहण किया। जोगिया क्षेत्र के महादेवा मानकर ग्राम पंचायत स्थित सेमरा के बाबा पलटननाथ मंदिर में काफी संख्या में भक्तों ने जल चढ़ाकर माथा टेका।
विज्ञापन
बढ़नी क्षेत्र के सिसवा चौराहा स्थित मन्दिर में भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ पूजन कार्य में जुटी रही। नगर पंचायत के डोई शिवमंदिर, भारत माता चौक, गंगेश्वर महादेव, शिवबाबा, श्रीराम जानकी मंदिर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव जयघोष के साथ जलाभिषेक किया।