फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   devotees offered arghya to sun on chhath

राप्ती राप्ती नदी के घाट पर व्रतियों ने दिया अर्घ्य

Sun, 30 Oct 2022 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
devotees offered arghya to sun on chhath
ककरहवा कस्बे के पश्चिम दिशा जमुआर नाले पर वेदी की पूजा करती महिलाएं। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
राप्ती राप्ती नदी के घाट पर व्रतियों ने दिया अर्घ्य
विज्ञापन

शाहपुर। कांचहि बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, दर्शन दीन्हीं ना अपन ये छठी मइया... जैसे गीत गाकर महिलाओं ने सूर्य की उपासना की। छठ पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए लोग रविवार की शाम डुमरियागंज राप्ती नदी के के घाट पर एकत्रित हुए। यहां पर विधि विधान से पूजा के बाद अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। जबकि छठ पर्व के आखिरी दिन सोमवार की सुबह उगते सूरज की आराधना की जाएगी। इस पर्व को लेकर महिलाएं व्रत रख रही हैं।
रविवार की शाम महिलाओं ने गन्ने का मंडप सजाकर उसमें विभिन्न प्रकार के फलों और पकवानों को रखकर पूजा की। पंडित राकेश शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा कराई। सूर्य उपासना की कहानी सुनाई। महिलाओं ने राप्ती नदी में दीपदान भी किया। इससे दीपों की रोशनी से राप्ती नदी का पानी जगमगा उठा। इस अवसर पर पवन यादव समाजसेवी, लोमेश पांडेय, राजेश सोनी, गायत्री दुबे, किरण यादव, शीला देवी, गुड़िया, आराध्या ने पूजा की।
विज्ञापन

महिलाओं को डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया
पकड़ी बाजार। पकड़ी गांव के पोखरा, बुढनईया, बैलिहवा घाट, लमुईया घाट, नईडहर, बैदौली खिरकिया पोखरे पर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देकर छठ मैया की पूजा की। यहां बैलिहवा, लमुईया, नईडहर घाट पर छठ पूजा को लेकर ग्राम प्रधान दुर्गा प्रसाद रोजगार सेवक चंद्रशेखर ने साफ-सफाई एवं रात के समय प्रकाश की व्यवस्था कराई है। मिश्रौलिया थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि घाटों पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान यहां पर ग्राम प्रधान दुर्गा प्रसाद चौधरी, चंद्रशेखर, मंतन निषाद, छोटू, जगदीश, राकेश कुमार श्रीवास्तव, मंटू चौधरी, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों नदी में खड़ी रहीं महिलाएं
बांसी। नगर के रानी मोहभक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर गाजे-बाजे के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने सूर्य देव की पूजा की। काफी संख्या में व्रती महिलाएं अर्घ्य देने के लिए घंटों नदी में खड़ी रहीं। नगर पालिका प्रशासन ने नदी में बैरिकेडिंग, समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराई है। चप्पे-चप्पे पर महिला और पुरुष कांस्टेबल लगाए गए। किसी भी असुविधा से बचने के लिए हनुमानगढ़ी से मंगल बाजार तक मार्ग को बंद रखा गया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा व पुलिस का अस्थायी टावर बनाया गया है। राप्ती नदी में गहरे पानी की तरफ लोगों को न जाने के लिए खतरे का संकेत बोर्ड भी लगाया गया। घाट पर एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार, सीओ देवी गुलाम सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली वेद प्रकाश श्रीवास्तव, नगर पालिका चेयरमैन मो इद्रीश पटवारी, ईओ विंध्याचल, रविशंकर गुप्ता, गिरीश पांडे, गणेश मौर्य, राम कुमार, अमरेंद्र कुमार इशरत जमील समेत भारी संख्या में पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका परिषद के लोग मौजूद रहे।

लेटकर वेदी तक पहुंची महिला
बिजौरा। कटरिया बाबू रामजानकी मंदिर के सामने पोखरे पर कई गांव की महिलाओं ने छठ मइया की पूजा की। एक महिला छठ पूजन स्थल पर सिकटा से एक किलोमीटर लेटते हुए पहुंची। जिला पंचायत सदस्य सुजाता सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सतीश, विनोद वर्मा, ज्ञान सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed