फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Development works were discussed in the board meeting

Siddharthnagar News: बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Mon, 05 Jun 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Development works were discussed in the board meeting
सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत बढनी में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की मौजूदगी में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि व सभासदों की बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को हुई। जिसमें 20 कार्यों का प्रस्ताव पास किया गया। इसमें नाली की साफ-सफाई, जलभराव से मुक्ति, सड़क के निर्माण के अलावा पूरे नगर में वाईफाई के साथ कैमरा लगवाए जाने के प्रस्ताव शामिल रहे। इसके साथ ही नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में विस्तार किए जाने, पूरे नगर में ट्रांसफार्मर के अलावा नगर में मरम्मत के अभाव में हैंडपंप खराब होने की वजह से लोगों को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराने, नगर में एंबुलेंस की व्यवस्था करने पर भी विचार किया गया। इसके अलावा नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में सभी सभासदों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर जलनिगम परिसर में पौधरोपण किया। बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नवीन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, सभासद मो.निसार अहमद, सरोज देवी, मनोज यादव, मो. अकबर, मो.निजाम अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed