फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devaki Vasudev marriage staged in Raasleela

Siddharthnagar News: रासलीला में देवकी वासुदेव विवाह का हुआ मंचन

Thu, 20 Feb 2025 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Devaki Vasudev marriage staged in Raasleela
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। पथरा क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में लोड़ाहा बाबा मंदिर प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय रासलीला आयोजित हो रही है। इसमें बुधवार को देवकी वासुदेव विवाह से कंस द्वारा देवकी के सात पुत्रों का वध करने का मंचन अयोध्या धाम से आये कलाकारों द्वारा किया गया।


कलाकारों ने दिखाया कि कंस ने वसुदेव के साथ बहन का विवाह किया। सारी रस्म पूरी होने के बाद वह बहन को उसकी ससुराल पहुंचाने के लिए स्वयं रथ लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में आकाशवाणी होती है अरे कंस जिस बहन का विवाह कर तू फूला नहीं समा रहा है उसी बहन का आठवां लाल तेरा काल होगा। आकाशवाणी सुन कंस ने वहीं रथ रोक दिया। उसे अपने कानों पर सहज विश्वास नहीं हुआ। उसने पुन: आकाशवाणी करने को कहा इस बार भी आकाशवाणी हुई रे कंस देवकी का आठवां लाल होगा तेरा काल। कंस ने देवकी का वध करने की ठान ली लेकिन वसुदेव ने विरोध किया इस पर उसने दोनों को मारना चाहा इस बीच राजा उग्रसेन स्वयं आ गए।
विज्ञापन

मथुरा नरेश ने कंस को बहन बहनोई की हत्या न करने की नसीहत दी। इस पर कंस ने पिता से राजपाट छीन स्वयं राजा बन गया। देवकी-वसुदेव और उग्रसेन तीनों को बंदीगृह में डलवा दिया। वसुदेव ने आठवां पुत्र उसे सौंपने का भरोसा दिलाया। नारद ने वहां पहुंच कंस को दिग्भ्रमित कर दिया और और कहा कि पहला भी आठवां लाल हो सकता है। इस पर कंस ने कारागार में हुए देवकी के सात बच्चों का वध कर दिया। कंस के पाप से धरती अकुला उठी। भगवान विष्णु से प्रार्थना की तो उन्होंने धरती पर अवतरित होने का वरदान दिया। देवकी के आठवें पुत्र के रूप में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण रूप में अवतार लिया। सारे पहरेदार सो गए बालरूप धर श्रीकृष्ण ने वसुदेव से गोकुल पहुंचाने को कहा। रास्ते में यमुना नदी ने उफान मारा तो भगवान श्रीकृष्ण ने चरण स्पर्श करा दिया। डाॅ. केशवराम, दिनेश, विकास सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed