फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Details of development works incomplete...reply sought

Siddharthnagar News: विकास कार्यों का ब्योरा अधूरा... जवाब-तलब

Wed, 25 Dec 2024 08:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Details of development works incomplete...reply sought
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। डीएम डाॅक्टर राजा गणपति आर. के मंगलवार को नगर पंचायत डुमरियागंज कार्यालय के निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के भ्रष्टाचार और मनमानी की पोल खुल गई।
लॉगबुक में अधिशासी अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं मिलने पर ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव एवं ठेका कर्मचारी की पत्रावली अपूर्ण पाए जाने तथा सफाईकर्मी की पत्रावली अपूर्ण पाये जाने पर वरिष्ठ सहायक हसन ताकीब रिजवी एवं कार्यालय सहायक महंत मिश्रा का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम राजा डाॅ. गणपति आर. मंगलवार को अचानक डुमरियागंज नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने सबसे पहले नगर पंचायत भवन का निरीक्षण किया और उसके बाद नगर पंचायत द्वारा नगर क्षेत्र में स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कराए जा रहे कायाकल्प योजना के तहत टाइल्स लगाने और शौचालय निर्माण से संबंधित पत्रावली मांगी तो लिपिक डिटेल उपलब्ध नहीं करा पाए। इस पर डीएम बिखर पड़े और लिपिक तथा जेई को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह डीएम ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्डों में नपा की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइट का ब्योरा तलब किया यह भी अधूरा मिला। इस पर वह बोले की चार लाइट लगाकर 40 दिखाते हो। बजट न होने पर टेंडर निकाले जाने की जानकारी पर भी फटकारा। नगर पंचायत डुमरियागंज क्षेत्र में निर्मित शौचालय और निर्माण की डिटेल मांगी। जो अधूरी पाई जाने पर लिपिक हसन ताकीब को फटकार लगाई। स्कूलों में लगाए गए टाइल्स की फाइल भी देखी, जिसके बाद 435000 भुगतान की फाइल मांगी, लेकिन दिखा नहीं पाए। इसमें भी खामियां पाई गईं।

स्कूलों में टाइल्स लगवाने का फोटो भी मांगा, लेकिन नहीं उपलब्ध करा पाए। जिस पर जेई रवि प्रताप सिंह को फटकार लगाई। डीएम ने 2024-25 में जल निकासी का रजिस्टर दिखाने को कहा। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पांच काम दिखाए गए रजिस्टर में पैसा पूरा नहीं था।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed