{"_id":"67ba128df3c63f5a8c07ac2d","slug":"despite-the-strictness-of-administration-encroachment-on-road-and-footpath-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-132873-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रशासन की सख्ती के बाद भी सड़क फुटपाथ पर अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रशासन की सख्ती के बाद भी सड़क फुटपाथ पर अतिक्रमण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। प्रशासन की सख्ती और लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद फुटपाथ पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक वर्ष के अंदर नउवा गांव से रामवृक्ष चौराहे तक में एक दर्जन सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें से कुछ लोगों के मृत्यु हो चुकी है।
बताते चलें कि प्रशासन द्वारा हो रही सख्त कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमणकारी मानने को तैयार नहीं हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कोनकटी चौराहे पर अतिक्रमण हटाते हुए कई अस्थायी निर्माण ध्वस्त किया गए, लेकिन इससे भी कुछ लोग नहीं सीख पाए। इसी प्रकार डुमरियागंज-बांसी मार्ग पर स्थित रामवृक्ष चौराहे पर भी दोनों पटरियों पर कब्जा है। इसकी वजह से आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
उपधी चौराहे से रामवृक्ष चौराहे तक लगभग एक किलोमीटर सड़क पर दोनों तरफ कब्जा है। इसके कारण दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है, एवं आवागमन में मुश्किलें होती हैं। डुमरियागंज से बांसी जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित होने के बावजूद यहां की स्थिति पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है न ही अतिक्रमण करने वालों को किसी कार्रवाई का खौफ है।