फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Deputy CMO pasted notice on private hospital

Siddharthnagar News: डिप्टी सीएमओ ने निजी अस्पताल पर चस्पा किया नोटिस

Sat, 02 Mar 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Deputy CMO pasted notice on private hospital
सिद्धार्थनगर/लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में संचालित अस्पताल में हुई प्रसूता की मौत के मामले की जांच करने के लिए शनिवार को डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता पहुंचे। वह अस्पताल पर पहुंचे, जहां से बोर्ड और स्टाफ गायब थे। नोटिस चस्पा करके आशा और एएनएम का बारी- बारी बयान दर्ज करके रिपोर्ट तैयार किया। उधर कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शांत बैठी है, उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में जानकारी दे सकते हैं। आदेश मिलने के बाद केस दर्ज होगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के एकडेंवा गांव के टोला मैनहिया निवासी अर्जुन के मुताबिक उसकी पत्नी अंजनी को 29 फरवरी की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर बनियाडीह प्रसव केन्द्र पहुंचे, जहां उपचार के बाद नार्मल डिलीवरी हुई। ब्लीडिंग होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन गांव के ही आशा वर्कर के पति परिजनों को बहला फुसलाकर लोटन में संचालित होने वाले निजी अस्पताल पहुंचा दिए। वहां पत्नी अंजनी (22) को आपरेशन रूम में ले जाकर उसे पता नहीं क्या किया गया कि उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है। घटना की हकीकत जानने के लिए शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता लोटन पहुंचे। यहां आरोपी आशा वर्कर और एएनएम से अलग-अलग बात किया और बयान दर्ज किया। इसके साथ ही निजी अस्पताल पर पहुंचे। यहां कोई स्टाफ नहीं मिली तो नोटिस चस्पा करके लौट आए। इसके बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


---

टीम कर रही है मामले की जांच

मौत मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसमें सीएचसी लोटन के अधीक्षक डॉ. एके चौधरी, डॉ. मोहसिन और सुधीर का नाम टीम है। जो मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

बोले जिम्मेदार

संबंधित लोगों का बयान लिया जा रहा है। बयान लेने के बाद रिपोर्ट सीएमओ व जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। मौके पर अस्पताल मैनेजर के न मिलने से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन था या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।


डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ

---



पोस्टमार्टम रिपोर्ट किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताया जा सकता है। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई में लगी हुई है।

विजय शंकर सिंह, थानाध्यक्ष लोटन

---

बोला मृतका का पति

मृतका अंजनी के पति अर्जुन का कहना है कि कि उसके पत्नी की मौत तो हो गई। वापस तो नहीं आ सकती। लेकिन जांच के नाम पर मुझे प्रतिदिन दौड़ाकर लीपा पोती में लोग लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed