फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Deputy CM Brijesh Pathak arrived to take stock of the medical college under construction

Siddharthnagar: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

Sun, 25 Sep 2022 02:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Sep 2022 02:21 PM IST
सार

पांच मिनट के निरीक्षण में डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश ने निर्माण कराने वाली कार्यदाई संस्था को जमकर फटकार लगाई। भवन में लगे पाइप को देखते ही वे भड़क गए।

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak arrived to take stock of the medical college under construction
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर में डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक रविवार दोपहर निर्माणाधीन माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। पांच मिनट के निरीक्षण में उन्होंने निर्माण कराने वाली कार्यदाई संस्था को जमकर फटकार लगाई और सही तरह से काम करने की नसीहत दी। साथ ही प्राचार्य को भी निर्देशित किया।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक भवन में लगे पाइप को देखते ही वे भड़क गए। साइज को कम बताया और गुणवत्ता विहिन बताते हुए कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार को फटकार लगाई और पाइप बदलने की बात कही।
विज्ञापन


आगे बढ़े तो पाइप में जंग होने से खफा हो गए। उस को बदलने की बात कही। इसके बाद पाइप सहित अन्य गड़बड़ियां भी पाई गई। जिसको सुधारने के लिए कहा। साथ ही प्राचार्य एके झा से कहा कि निर्माण कार्य होने के बाद निर्माण कार्य होने के बाद सारा कार्य देखने के बाद ही हैंड ओवर करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डिप्टी सीएम ने कहा कि यह 31 अक्टूबर तक भवन हैंडोवर हो जाएगा जल्द ही भवन की सौगात मिलेगी और 300 बेड का अस्पताल शुरू हो जाएगा। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्याम धनी राही, डीएम संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed