फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Deprived from getting their names cut after casting their votes with enthusiasm

उत्साह से पहुंचे वोट डालने पर नाम कटने से रह गए वंचित

Fri, 04 Mar 2022 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Deprived from getting their names cut after casting their votes with enthusiasm
उत्साह से पहुंचे वोट डालने पर नाम कटने से रह गए वंचित
विज्ञापन

- डुमरियागंज, इटवा और कपिलवस्तु में अधिक मामले सामने आए
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची से नाम कटने के कारण लोग मायूस हुए। मतदान केंद्रों पर बृहस्पतिवार को उत्साह से मतदान करने पहुुंचे लोगों को निराश होना पड़ा। एक ही परिवार के लोगों के नाम सूची से गायब होने के कारण लोगों में आक्रोश है।
मतदान केंद्रों पर लोगों ने बीएलओ पर लापरवाही का आरोप लगाया। केंद्रों पर बीएलओ का दिन सफाई देते हुए बीता। डुमरियागंज, इटवा और कलिपवस्तु विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम कटने की ज्यादा शिकायतें आईं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरुकता अभियान के बाद मॉडल और पिंक बूथ बनाकर प्रशासन ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया, लेकिन नाम कटने से किरकिरी होती रही। लोगों ने अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन समय सीमा बीत जाने के कारण लोगों को मायूस लौटना पड़ा। मतदान केंद्रों पर बीएलओ जवाब दे रहे थे कि जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं थे, उनके फार्म भरकर तहसील कार्यालय में जमा किए थे।
विज्ञापन

इन्होंने लगाया नाम काटने का आरोप
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के बर्डपुर की नबरुन्निशा, रीमा, कंसा और गीता ने बताया कि पिछले चुनाव में उन्होंने वोट डाला था, लेकिन इस बार सूची में उनका नाम नहीं है। वोट नहीं डाल पाने का दर्द उनके चेहरों पर साफ दिखा और मायूस होकर बिना डाले ही ऐसे लोगों का घर जाना पड़ा। बांसी विधानसभा के मतदान केंद्र सूपाराजा के मतदान केंद्र सोनखर पर ऐसे लोगों की सख्या अधिक दिखी, जो वोटर लिस्ट से नाम कटने के कारण मतदान नहीं कर पाए। सलमा खातून, रज्जाक अली, शमसाद, सुधिराम, इंद्रजीत दर्जन भर लोगों ने नाम काटने की शिकायत की। इटवा विधानसभा के मैनभरिया बूथ पर भी कुछ लोगों ने वोटर लिस्ट से नाम कटने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन का जवाब
जिला प्रशासन के अनुसार पांच जनवरी को मतदाता सूची के प्रकाशन होने के बाद एक भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं काटा गया है, जबकि पांच जनवरी से नामांकन की अंतिम तिथि तक 10 हजार लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को सूची सौंपी गई थी, लेकिन उस दौरान कोई शिकायत नहीं मिली थी।

मतदाता सूची से नाम नहीं काटे गए हैं। पांच जनवरी के बाद लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। किसी ने मतदाता सूची से नाम काटने की शिकायत नहीं की है।
दीपक मीणा, डीएम
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed