फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Deoria-Beldar road started breaking within six months

Siddharthnagar News: छह माह में ही टूटने लगी देवरिया–बेलडाड़ सड़क

Sun, 15 Mar 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Deoria-Beldar road started breaking within six months
पैकौली। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी देवरिया-बेलडाड़ सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए शनिवार को उच्च स्तरीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कठिया के पास मशीन से ड्रिलिंग कर सड़क की परत की गहराई और मोटाई मापी तथा निर्माण सामग्री के नमूने लेकर उन्हें लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू की। यह सड़क ग्रामीण प्रधानमंत्री योजना के तहत 2024 में बनी थी निर्माण कार्य के छः महीने बाद ही सड़क जगह-जगह टूटने लगी और इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जांच टीम में नेशनल क्वालिटी मॉनिटर हैदराबाद के संजीव गुप्ता, राजस्थान के राममूर्ति, डीआरडीए के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार शाही आदि शामिल रहे। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी मौके पर मौजूद रहे और अधिकारियों से जांच प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन



देवरिया बेलडाड़ रोड कई बरसों से खराब था। सड़क बनाने के लिए ग्रामीण प्रधानमंत्री योजना तहत 25 किलोमीटर चयन हुआ। रुद्रपुर रोड के बेलडाड़ मोड़ से दस किलोमीटर की सड़क का टेंडर प्रयागराज की कम्पनी सीएल गुप्ता एंड संस को दिया गया था। बताया जा रहा है कि सड़क बनने के छः माह बाद ही कई जगहों पर सड़क टूटने लगी थी। जगह-जगह गड्ढे और दरारें पड़ने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय कमेटी बना कर जांच की मांग की थी। जिसको गंभीरता से लेकर केंद्रीय जांच कमेटी को जांच के लिए देवरिया भेजा। शनिवार को जांच के दौरान टीम ने सड़क की परत की मोटाई जांचने के लिए मशीन से दस किलोमीटर में तीन जगह ड्रिलिंग की और निर्माण सामग्री के नमूने लिए। अधिकारियों ने बताया कि इन नमूनों को दिल्ली लैब में भेजकर गुणवत्ता की विस्तृत जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच के दौरान आरईएस विभाग के सहायक अभियंता दिनेश केसरवानी, अवर अभियंता मनीष कुमार, शिवा सिंह, चन्द्र पाल गुप्ता, अवध किशोर गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजन यादव, धर्मेंद्र चौहान, विपिन मिश्र, विपिन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed