{"_id":"674ff3658075c8c65202f8ac","slug":"dense-fog-expected-from-today-feeling-of-cold-will-increase-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-128325-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज से घने कोहरे के आसार, ठंड का बढ़ेगा एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज से घने कोहरे के आसार, ठंड का बढ़ेगा एहसास
Wed, 04 Dec 2024 11:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:45 AM IST
विज्ञापन
शहर के हाइडिल तिराहे के पास सुबह कोहरे में लाइट के सहारे आवागमन करते वाहन चालक।
सिद्धार्थनगर। मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने वाला हैं। इससे अब घना कोहरा के साथ गलन बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने बुधवार से घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है। कोहरा छाने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी।
मंगलवार को धूप निकलने के बाद भी सर्दी बनी रही। सुबह में हल्के कोहरे की चादर तनी रही। दिन चढ़ने के साथ आसमान में छाई कोहरे की सफेद चादर छंटती गई और सूर्य देव के दर्शन हुए। लेकिन ठंड के आगे धूप पूरी तरह से बेदम नजर आई। शाम होते-होते ठंड फिर से बढ़ गई।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से कोहरा छाएगा और ठंड भी बढ़ेगी।