फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demonstration on stopping road construction

सड़क निर्माण रोके जाने पर प्रदर्शन

Sat, 28 Aug 2021 09:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on stopping road construction
बीएसए कार्यालय के बगल से जाने वाली सडक का कार्य को रोकने के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सड़क निर्माण रोके जाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जनपद मुख्यालय के अशोक मार्ग स्थित बीएसए कार्यालय के बगल से जाने वाली निर्माणाधीन सड़क के काम को प्रशासन ने रोक दिया। इससे नाराज लोगों ने मौके पर प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी से मुलाकात भी की। बाद में सांसद के हस्तक्षेप पर डीएम ने निर्माण प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
सरोजनी नगर, बेलसड, सिसहनिया आदि मोहल्लों को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को शनिवार को प्रशासन की ओर से रोक दिया गया। इससे मोहल्ले के लोगों में काफी नाराजगी हो गई। उसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच सभी लोग जिलाधिकारी से भी मिले।
विज्ञापन

बाद में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि राजू सिंह, वार्ड के सभासद गिरजापति ने इसकी जानकारी सांसद जगदंबिका पाल को दी। सांसद के हस्तक्षेप पर डीएम दीपक मीणा ने सड़क को बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमोद दुबे, अशोक मिश्रा, चंद्रिका, सूरज, गदन, सुइट, जितेंद्र, प्रद्युम्न आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed