फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand to stop demolition action on Jauhar University

Siddharthnagar News: जौहर विश्वविद्यालय पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई रोकने की मांग उठाई

Tue, 21 Jul 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop demolition action on Jauhar University
सिद्धार्थनगर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की सिद्धार्थनगर इकाई ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संबंध में प्रस्तावित अथवा चल रही ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष निशात अली ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय प्रदेश का एक महत्वपूर्ण उच्च शिक्षण संस्थान है, जहां हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गरीब, मध्यम वर्ग और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई से विद्यार्थियों की शिक्षा, भविष्य और शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेराज चौधरी, नईम अख्तर अंसारी, हिदायतुल्लाह शमसी, अब्दुल अजीम अज्जू, शम्स तबरेज, रिजवान खान, डॉ. ओबैदुल्लाह हाश्मी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed