फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand to run bus from Badhni to Gorakhpur

Siddharthnagar News: बढनी से गोरखपुर के लिए बस चलवाने की मांग

Mon, 05 Jun 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demand to run bus from Badhni to Gorakhpur
सिद्धार्थनगर। एक संस्था के कार्यकर्ता सोमवार को विधायक विनय वर्मा से मिले और नगर पंचायत बढनी कस्बे में बस स्टेशन निर्माण व बढनी से गोरखपुर के लिए सुबह सात बजे सरकारी बस चलवाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। संस्था के सदस्य सलीम अहमद ने बताया कि बढनी कस्बा भारत-नेपाल सीमा से सटा है। यहां से हजारों यात्री गोरखपुर, आजमगढ़, बनारस, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई आदि महानगरों की यात्रा करते हैं। बढनी कस्बे में बस स्टेशन ना होने से यात्रियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गोरखपुर, बढनी गोंडा रूट पर ट्रेनें भी कम हैं। बढनी के स्थानीय व्यापारियों के लिए गोरखपुर जाने के लिए सुबह के समय कोई सुविधा नहीं है। स्थानीय व्यापारियों एवं यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सुबह सात बजे एक रोडवेज बस बढनी से गोरखपुर के लिए चलनी चाहिए। इस संबंध में विधायक विनय वर्मा ने कहा एक संस्था के कार्यकर्ताओं से ज्ञापन मिला है। बढनी में बस स्टेशन बनाने का प्रस्ताव हो गया है। जल्द ही बस स्टेशन बढनी वासियों को मिलेगा। सुबह गोरखपुर के लिए बस चलाने के संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों से वार्ता करूंगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed