फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   demand to open community toilet

Siddharthnagar News: ग्राम पंचायतों में बंद शौचालयों को खुलवाने की मांग

Mon, 09 Oct 2023 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
demand to open community toilet
फोटो- है
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की सोमवार को इटवा ब्लॉक परिसर में बैठक हुई। बैठक के बाद ग्राम पंचायतों में बंद सामुदायिक शौचालयों को जल्द चालू कराए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व में दिए गए मांगपत्र में कई मांगों का निदान नहीं किया गया है। यह किन कारणों से नहीं किया गया है, इसकी जानकारी दी जाए। कहा कि सामुदायिक शौचालयों को अविलंब चालू कराया जाए। शाम छह से सुबह सात बजे तक निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन

कहा कि ग्रामीण सड़कों को अविलंब गड्ढामुक्त किया जाए। जिससे लोगों को आने-जाने की समस्या से निजात मिल सके। छुट्टा घूम रहे पशुओं को आश्रय स्थलों में भेजा जाए। नलकूपों की टूटीं नालियों की मरम्मत कराई जाए। सरयू नहर खंड की शाखाओं, रजवाहों व अल्पिकाओं से निकलने वाली नालियों को ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भाकियू भानु गुट के ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल रहीम, उदय प्रताप चौधरी, मथुरा प्रसाद, रामफेर, पुजारी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed