{"_id":"69fa528a5b4fa6e6740f6090","slug":"demand-raised-to-solve-the-problems-of-cooking-gas-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157659-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रसोई गैस की समस्याओं को दूर करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रसोई गैस की समस्याओं को दूर करने की उठाई मांग
Wed, 06 May 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 06 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष उपेंद्र चतुर्वेदी ने मंगलवार को रसोई गैस की समस्या के समाधान करने, लोगों रसोई गैस सुलभ कराने, कालाबाजारी रोकने सहित कई मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम निखिल चक्रवर्ती को सौंपा गया है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष उपेंद्र चतुर्वेदी ने वर्तमान समय में रसोई गैस को लेकर काफी दिक्कत हो रही है। वर्तमान समय में रसोई गैस की भारी कमी है और आपूर्ति बाधित है। लंबी प्रतीक्षा और कालाबाजारी, कॉमर्शियल गैस का संकट और नागरिकों में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर असुरक्षा की स्थिति है। मई माह में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 933 रुपये और पांच किलोग्राम के छोटू सिलिंडर में 261 रुपये का इजाफा हुआ है। इस दौरान सरकार की नीतियों में कई गंभीर खामी सामने आई है। आजाद अधिकार सेना ने भारत सरकार से तत्काल इस संबंध में एक श्वेत पत्र निर्गत करते हुए पारदर्शी ढंग से लोगों को समस्याओं से अवगत कराने, इस समस्या के निराकरण के लिए सर्व दलीय समिति बनाने, रसोई गैस आपूर्ति को अविलंब सुचारू करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने और रसोई गैस की कीमतों को और नहीं बढ़ने की मांग की है।