{"_id":"57c5bbb64f1c1b453b2cb0ed","slug":"demand-fulfillment-joy-at-the-announcement-of-the-stoppage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी हुई मांग, ठहराव की घोषणा पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी हुई मांग, ठहराव की घोषणा पर खुशी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने की ट्रेन बढ़ाने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार। गोरखपुर-गोमतीनगर वाया नौगढ़, बढ़नी एक्सप्रेस के उसका बाजार में ठहराव को मंजूरी मिल गई है। यह ट्रेन आते-जाते दो मिनट उसका स्टेशन पर रुकेगी। लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से लोग इस रूट पर लखनऊ के लिए एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन व ठहराव की मांग करते आ रहे हैं। इस सुविधा के बाद लोगों के लिए लखनऊ का सफर आसान हो जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गोरखपुर-गोमतीनगर के लिए एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसी दौरान लोगों ने रेल मंत्री से इस ट्रेन का उसका में भी दो मिनट ठहराव कराने की मांग की थी। लोगों की इस मांग पर रेल राज्य मंत्री ने तत्काल तो कुछ नहीं कहा, लेकिन यह संकेत दिया था कि इसे पूरा किया जाएगा। 15 दिनों के बाद ही ठहराव को मंजूरी मिल गई है। पांच सितंबर से यह टे्रन गोरखपुर से गोमतीनगर जाते समय रात्रि 11.31 बजे रुकेगी।
वहीं, सुबह 5.08 बजे गोरखपुर जाते समय रुकेगी। एनईआर के जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान के हवाले से मंगलवार की सुबह समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित देख क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि अब उन्हें लखनऊ जाने के लिए गोरखपुर या नौगढ़ नहीं जाना होगा। यहीं से वह एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर सुखद और सहूलियत भरा सफर कर सकेंगे।