{"_id":"58f4f7bb4f1c1ba346470a4e","slug":"demand-for-tubewell-repairing","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब नलकूपों को ठीक कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब नलकूपों को ठीक कराने की मांग
siddharthnagar
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : amarujala
इटवा।
भाकियू की मासिक पंचायत सोमवार को इटवा तहसील परिसर में हुई। इसमें खराब पड़े नलकूपों और नालियों की मरम्मत करने सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं के जल्द समाधान न होने पर तालाबंदी कर सड़क जाम करने की चेतावनी दी।
भागवत विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार किसानों के समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए खराब पड़े सभी नलकूपों को चालू कराया जाए और टूटी हुई नालियों की मरम्मत की जाए। फर्जी अंक पत्र के सहारे नौकरी करने वालों की जांच की जाए। कहा कि खलिहान, पशुचर, भीटा, नाली व घूर गड्ढों पर कब्जा जमा लिया गया है। उसकी जांच कर जल्द खाली कराते हुए कब्जा करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। बिना भवन बनवाए विकास खंड भनवापुर के प्राथमिक विद्यालय मनिकौरा का भुगतान करा लिया गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। दस वर्ष से अधिक एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारियों के स्थानांतरण किया जाए। स्वामीनाथन रिपोर्ट जल्द लागू किया जाए, जिससे किसानों को अधिकार मिल सके। भाकियू कार्यकर्ताओं पर दर्ज किया गया, फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। कहा कि अगर मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो तालाबंदी कर सड़क जाम किया जाएगा। इस दौरान जगमाती देवी, चंद्रप्रकाश यादव, अब्दुल रहीम, मो.मुनीफ खान, महबूब अली, रामधनी, बृजमोहन, बेचन गौतम, अयोध्या प्रसाद, रामरती देवी, ताहिरा बेगम आदि मौजूद रही।