फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand for installation of 25 KVA transformer

Siddharthnagar News: 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग

Sun, 07 Jun 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Demand for installation of 25 KVA transformer
तहसील दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अफसरों से लगाई गुहार
विज्ञापन

तुलसियापुर। इटवा ब्लाॅक के कठेला गर्वी ग्रामपंचायत के पटना टोले के दर्जनों ग्रामीणों ने इटवा में आयोजित तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र देकर टोले में 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक टोले के 53 घरों को 10 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से बिजली आपूर्ति की जाती है।

तहसील समाधान दिवस के मौके पर इटवा ब्लाॅक के कठेला गर्वी ग्रामपंचायत के पटना टोले के 53 ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अनिल वर्मा के नेतृत्व में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मौजूदा समय में 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। मानक के हिसाब से 20 लोगों का कनेक्शन होना चाहिए लेकिन 53 लोगों काे कनेक्शन दिए गए हैं। इससे इस गर्मी के भीषण मौसम में लोड अधिक होने से आठ दिन से लोग फ्यूज उड़ने से परेशान हैं। फ्यूज जोड़ने के 10 ही मिनट के अंदर फिर फ्यूज उड़ जा रहा है। इमरान, अवधराम, रहमतुल्लाह, रफातुल्लाह, बुधई, इसरार, हारून, करीम, भीखुल्लाह, हबीबुल्लाह, अकबर आदि ने टोले में 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में पीवीवीएनएल के जेई अंकुश सिंह ने बताया कि क्षमता वृद्धि के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed