फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand for action against those selling urea at high price

अधिक मूल्य पर यूरिया बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग

Mon, 06 Dec 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against those selling urea at high price
अधिक मूल्य पर यूरिया बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की जिला इकाई की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें अधिक मूल्य पर यूरिया बेचने वालों पर कार्रवाई करने सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि किसानों का शोषण किया जा रहा है, जिसे संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि जनपद में अधिक मूल्य पर यूरिया बेची जा रही है। दुकानों की जांच की जाए और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। नील गाय किसानों की फसल को खा जा रही हैं।
विज्ञापन

कहा कि किसानों के नुकसान को देखते हुए नीलगायों पर नियंत्रण लगाया जाए। पीएम किसान निधि में अधिकांश किसानों का फार्म जमा है, लेकिन लाभ नहीं मिल रहा है। इसका निस्तारण कराया जाए। बांसी-धानी मार्ग पर किसानों की भूमि का मुआवजा मानक के अनुसार किसानों को दिया जाए। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अलोक कुमार मौर्य, निराला मौर्य, उपेंद्र कुमार यादव, राधेश्याम सोनी, अरविंद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed