फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Delivery center filled with straw, pregnant women rely on private hospitals

Siddharthnagar News: प्रसव केंद्र में भूसा भरा, गर्भवतियों को प्राइवेट अस्पतालों का सहारा

Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Delivery center filled with straw, pregnant women rely on private hospitals
- लाखों से बना भवन बना गोदाम, बरसात में नाव और चारपाई से सड़क तक पहुंचती हैं महिलाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। तहसील क्षेत्र के महोखवा गांव में लाखों रुपये की लागत से बना प्रसव केंद्र आज बदहाली का शिकार है। हाल यह है कि भवन में प्रसव सुविधाएं तो दूर अंदर भूसा भरा हुआ है। मजबूरन गर्भवतियों को प्रसव के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। करीब 10 वर्ष पूर्व नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों की सुविधा के लिए महोखवा में प्रसव केंद्र का निर्माण कराया गया था, ताकि स्थानीय महिलाओं को दूर-दराज न जाना पड़े लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि भवन का उपयोग स्वास्थ्य सेवा के बजाय भंडारण के रूप में हो रहा है।
महोखवा, बनगाई, सुकरौली, कोहलवा और सिर मझारी गांव बरसात के चार महीने अक्सर पानी से घिरे रहते हैं। ऐसे में गर्भवतियों को चारपाई या नाव के सहारे सड़क तक लाना पड़ता है, जहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि महोखवा स्थित प्रसव केंद्र में समुचित व्यवस्था होती, तो इस जोखिम से बचा जा सकता था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार न तो ग्राम प्रधान ने कभी भवन की सुध ली और न ही संबंधित विभाग ने। इस संबंध में ग्राम प्रधान से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के प्रभारी विकास चौधरी ने कहा कि वह मौके पर जाकर स्थिति की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि पहले यह स्पष्ट किया जाएगा कि भवन किस विभाग का है और निर्माण के बाद स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया गया था या नहीं। यदि किसी ने प्रसव केंद्र में भूसा भर रखा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed