फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Deficiency in investigation revealed, instructions to get the road rebuilt within a month

Siddharthnagar News: जांच में कमी उजागर, एक माह में दोबारा सड़क बनवाने का निर्देश

Thu, 25 Jul 2024 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Deficiency in investigation revealed, instructions to get the road rebuilt within a month
शहर के हेडगवार नगर में नवनिर्मित इंटर लॉकिंग का निरीक्षण करते डीएम डाॅ. राजागणपति आर। स्रोत सूच
-डीएम ने नगर पालिका क्षेत्र में किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका क्षेत्र में सड़क निर्माण में कमी उजागर होने पर डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने नाराजगी जताई और सड़क को दोबारा बनवाने का निर्देश दिया। बुधवार को उन्होंने हेडगवार नगर और दतरंगवा में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का जायजा लिया। सड़क की लंबाई, चौड़ाई को नपवाकर और सड़क को खोदवाकर देखा। सड़क को इस्टीमेट एवं एमबी से मिलान किया गया तो वह मानक अनुरूप नहीं पाया गया। दोनों सड़कों में इंटरलाॅकिंग के नीचे गिट्टी न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए, एक माह के भीतर दोबारा बनवाने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, परियोजना अधिकारी डूडा सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।

बच्चों की कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने बुधवार को नौगढ़ विकास क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय, कृष्णानगर का औचक निरीक्षण किया और बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान कुल पंजीकृत 117 विद्यार्थियों के सापेक्ष 65 उपस्थित मिले। डीएम ने कहा कि पंजीकरण के हिसाब से बच्चों की उपस्थित कम है और यह सुनिश्चित होना चाहिए कि सभी बच्चे ड्रेस, जूता-मोजा अनिवार्य रूप से पहन कर आएं। विद्यालय में कुल कार्यरत आठ अध्यापकों में से सात उपस्थित मिले जबकि एक महिला शिक्षिका सीसीएल पर थी। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, प्रधानाध्यापिका रीता चौधरी, मनीषा राजपूत, पूनम तिवारी, लक्ष्मी यादव, सुनीता शुक्ला, किरन मिश्रा, प्रियंका यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed