फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Defamation case against the municipal president

नगर पालिका अध्यक्ष पर मानहानि का केस

Wed, 24 May 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Defamation case against the municipal president
police
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका अध्यक्ष व बसपा नेता मो.जमील सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पिछले दिनों ठेकेदार से बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद अब उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज हुआ है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र के परिवाद पर एसीजेएम की अदालत ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट की इस कार्रवाई से पालिका अध्यक्ष खेमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें नगर पालिका क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के एवज में कमीशन के लेन-देन को लेकर बातचीत की गई थी। इस ऑडियो में रिकार्ड आवाज नगर पालिका अध्यक्ष मो.जमील सिद्दीकी और शोहरतगढ़ के एक ठेकेदार की बताई जा रही है। लुचइया गांव के प्रधान व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र का आरोप है कि इस ऑडियो में उनका नाम लेकर अभद्र टिप्पणियां की गई हैं। उन्हें गाली भी दी गई है। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा पर चोट पहुंची है। छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए शोहरतगढ़ थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को भी रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा। कोई कार्रवाई न होने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया। इस पर सुनवाई करते हुए एसीजेएम ने नगर पालिका अध्यक्ष मो.जमील सिद्दीकी पर मानहानि की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया है। बता दें कि जमील सिद्दीकी बीते विधानसभा चुनाव में शोहरतगढ़ सीट से बसपा के उम्मीदवार भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed