फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Deepak from Siddharth University Secures Package Worth Seven Lakhs

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विवि के दीपक को मिला सात लाख का पैकेज

Fri, 08 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Deepak from Siddharth University Secures Package Worth Seven Lakhs
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के प्रबंध अध्ययन विभाग के एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र दीपक कुमार वर्मा का चयन प्रतिष्ठित कंपनी में सात लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। दीपक कुमार वर्मा ने अपनी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर यह सफलता प्राप्त की। उनका चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करता है कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रबंध अध्ययन विभागाध्यक्ष और वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सौरभ ने दीपक कुमार वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि विभाग निरंतर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दीपक की सफलता विभाग के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं प्रशिक्षण का परिणाम है। वहीं, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह ने दीपक कुमार वर्मा को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed