{"_id":"5e06449a8ebc3e87aa2c1ab4","slug":"death-siddharthnagar-news-gkp334950990","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में कमरे में मिली सेल्समैन की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में कमरे में मिली सेल्समैन की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में कमरे में मिली सेल्समैन की लाश
सदर थाना क्षेत्र के महनगा गांव में किराए के मकान में रहता था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के महनगा गांव में किराए के मकान में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे से निकलवाकर उसे कब्जे में ले लिया। वहीं, मामले की तहकीकात में जुट गई। मृतक की पहचान अवनीश सिंह निवासी कानपुर के किदवनई नगर रूप में हुई।
अवनीश सिंह (40) सदर थाना क्षेत्र के महनगा गांव में एक किराए के कमरे में रहता था। लोगों के मुताबिक वह चप्पल की एक कंपनी में सेल्समैन था। शुक्रवार शाम लोगों ने सदर पुलिस को सूचना दी कि कमरे का दरवाजा सुबह से ही नहीं खुला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसओ सदर दिनेशचंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़ा तो अंदर अवनीश की लाश पड़ी थी। पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ परिजनों से संपर्क साधने में जुट गई थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। एसओ सदर दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि बंद कमरे में लाश मिली है। मृतक अवनीश कानपुर का निवासी बताया जा रहा है। परिवार के लोगों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।