फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   death of newly married woman in suspicious condition

Siddharthnagar News: नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत

Mon, 08 May 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
death of newly married woman in suspicious condition
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के उटिया ग्राम पंचायत में रविवार सुबह एक नव विवाहिता की टिन शेड के पाइप से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका प्रमिला (22) उटिया निवासी पल्टन विश्वकर्मा के पुत्र बसंत विश्वकर्मा के साथ आठ जून 2022 को शादी हुई थी। प्रमिला ढेबरुआ थाना क्षेत्र के देवभारी निवासी हरिश्चंद्र विश्वकर्मा की पुत्री है। ससुर पल्टन ने बताया कि शनिवार रात सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। रविवार की सुबह सास मंगरी जब प्रमिला को जगाने गई तो आवाज देने के बाद कोई हलचल नहीं होता देख वह सशंकित हो परिजनों को बुलाई। परिजनों ने खिड़की से देखा तो प्रमिला फंदे से लटक रही थी। आननफानन में फाटक तोड़ उसे फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक प्रमिला की मौत हो चुकी थी। जानकारी होने पर प्रधान प्रतिनिधि सुरेश गुप्ता समेत ग्रामीण जुट गए। सदर सीओ अखिलेश वर्मा ने उटिया पहुंच घटना के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि महिला के मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए है। अभी तक इन्होंने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed